रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण
Chemical Reactions and Equation
रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Reaction )
जब एक या अनेक पदार्थ आपस में अभिक्रिया करके नए पदार्थ बनाते है, तो इस प्रकार की अभिक्रिया को रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं |
जैसे :- नौसादर पर चूना मिलकर अंगूठे से रगड़कर सूँघिए, आप तीक्ष्ण गंध का अनुभव करेंगे , जो की अमोनिया की गंध होती है
2 NH4Cl + CaO = CaCl2 + H2O +NH3
रासायनिक अभिक्रिया की पहचान
Identification of Chemical Reaction
रासायनिक अभिक्रियाएं की पहचान को कई प्रेक्षणों द्वारा पहचाना जाता है-
(1) अवस्था में परिवर्तन
(2) ताप में परिवर्तन
(3) रंग में परिवर्तन होना
(4) गैस का निकलना
रासायनिक समीकरण (Chemaical Equation )
किसी रासायनिक अभिक्रियाएं भाग लेने वाले अभिकारकों तथा अभिक्रिया के फलस्वरूप होने वाले उत्पादों को प्रतीकों तथा सूत्रों द्वारा निरूपित करने को ही रासायनिक समीकरण कहते है |
रासायनिक अभिक्रिया में पूर्व के पदार्थों को अभिकारक (reactants )तथा अभिक्रिया के बाद के या उत्पन्न पदार्थों उत्पाद (Products ) है |
2Na + 2H2O = 2 NaOH + H2
रासायनिक समीकरण संतुलित करना
(Balancing Chemical Equation )
किसी रासायनिक अभिक्रिया को संतुलित करने का अर्थ है कि अभिकारकों और उत्पादों के प्रत्येक तत्व की परमाणुओं की संख्या बराबर होनी चाहिए , क्योंकि द्रव्य की अविनाशिता नियम के अनुसार प्रत्येक रासायनिक परिवर्तन में न तो कोई परमाणु नष्ट होता है और न ही कोई नया परमाणु उत्पन्न होता है,
रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने की विधियां
रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने की दो विधियां है
1. अनुमान विधि
2. आंशिक समीकरण विधि
रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार
Types of Chemical reaction
रासायनिक अभिक्रियाओं को निम्न्लिखित प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है
1. संयोजन अभिक्रिया
Combination reaction
वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमे दो या दो से अधिक पदार्थ (तत्व या यौगिक) संयोग करके एकल उत्पाद का निर्माण करते है संयोजन अभिक्रिया कहलाती है
NH3 + HCl = NH4Cl
2. वियोजन ( अपघटन ) अभिक्रिया
Decomposition Reaction
वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमे यौगिक किसी बाहरी प्रभाव के कारण अपने अवयवी तत्वों या लघु यौगिकों में अपघटित हो जाता है वियोजन अभिक्रिया कहलाती है
1. उष्मीय अपघटन Thermal Decomposition
वे रासायनिक अभिक्रियाएं जिनमें ताप बढ़ाने से कोई यौगिक दो या दो से अधिक सरल अणुओं में विघटित हो जाता है ,उष्मीय अपघटन कहलाता है।
CaCO3 = CaO + CO2
2. प्रकाश अपघटन Photolysis
वह अभिक्रिया जिसमें कोई पदार्थ सूर्य-प्रकाश (sun light) की उपस्थिति में अपघटित हो कर दो या अधिक नए पदार्थों में टूट जाता है, प्रकाश-रासायनिक अपघटन (photochemical decomposition) कहलाती है।
2 AgCl = 2A + Cl2
3. विघुत अपघटन Electrolysis
वह अभिक्रिया जिसमें यौगिक के जलीय विलयन में विघुत प्रवाहित करने पर यह दो या दो से अधिक सरल पदार्थो में अपघटित हो जाता है विघुत अपघटन कहलाता है इस प्रक्रम में धनायन पर तथा ऋणायन ऐनोडे पर एकत्रित हो जाते है
2H2O = 2H2 + O2
3. विस्थापन अभिक्रिया Displacement Reaction
विस्थापन अभिक्रिया वे अभिक्रिया होती है जिनमे एक क्रियाकारक पदार्थ द्वारा दूसरे क्रियाकारक पदार्थ से कम क्रियाशील पदार्थ को विस्थापित कर देता है
CuSO4 + Zn = FeSO4 + Cu
4. द्विविस्थापन अभिक्रिया Double Displcement Reaction
वे रासायनिक अभिक्रिया जिनमे अभिकारक यौगिकों के आयनो अथवा मूलकों परस्पर विनिमय द्वारा नए उत्पाद बनते है I इसे द्विविस्थापन अभिक्रिया कहलाती है
Na2SO4 +BaCl2 = BaSO4 + 2NaCl
ऊष्माक्षेपी तथा ऊष्माशोषी अभिक्रियाएं
Exothermic and Endothermic Reaction
ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाएं वे रासायनिक अभिक्रियाएं होती है जिनमे क्रिया के फलस्वरूप ऊष्मा उत्पन्न होती है
CH4 + 2O2 = CO2 + H2O
ऊष्माशोषी अभिक्रियाएं अभिक्रियाएं होती है जिनकी प्रगति में कुछ ऊष्मा शोषण होता है
2HgO = 2Hg + O2
ऑक्सीकरण तथा अपचयन अभिक्रियाएं
Oxidation and Reduction Reaction
1. ऑक्सीकरण या उपचयन अभिक्रियाएं Oxidation Reaction
वह अभिक्रिया जिसमे पदार्थों से ऑक्सीजन का योग या हाइड्रोजन का ह्रास हो या पदार्थ से इलेक्ट्रान निकल जाए ऑक्सीकरण कहलाती है
2Cu + O2 = 2CuO
2. अपचयन Reduction
वह अभिक्रिया जिसमे ऑक्सीजन का ह्रास तथा हाइड्रोजन का योग हो या पदार्थ को इलेक्ट्रान प्राप्त हो अपचयन अभिक्रियाएं कहलाती है
CuO + H2 = Cu + H2O
ऑक्सीकरण अपचयन अभिक्रिया : रेडॉक्स अभिक्रिया
Oxidation-Reduction : Redox Reaction
वह रासायनिक अभिक्रियाएं जिसमे एक अभिकारक का ऑक्सीकरण तथा दूसरे अभिकारक का अपचयन होता रेडॉक्स अभिक्रिया कहलाती है
CuO +H2 == Cu + H2O
Created by : MISHRA YASH
Visit our other websites:-
Comments
Post a Comment