रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण Chemical Reactions and Equation रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Reaction ) जब एक या अनेक पदार्थ आपस में अभिक्रिया करके नए पदार्थ बनाते है, तो इस प्रकार की अभिक्रिया को रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं | जैसे :- नौसादर पर चूना मिलकर अंगूठे से रगड़कर सूँघिए, आप तीक्ष्ण गंध का अनुभव करेंगे , जो की अमोनिया की गंध होती है 2 NH4Cl + CaO = CaCl2 + H2O +NH3 रासायनिक अभिक्रिया की पहचान Identification of Chemical Reaction रासायनिक अभिक्रियाएं की पहचान को कई प्रेक्षणों द्वारा पहचाना जाता है- (1) अवस्था में परिवर्तन (2) ताप में परिवर्तन (3) रंग में परिवर्तन होना (4) गैस का निकलना रासायनिक समीकरण (Chemaical Equation ) किसी रासायनिक अभिक्रियाएं भाग लेने वाले अभिकारकों तथा अभिक्रिया के फलस्वरूप होने वाले उत्पादों को प्रतीकों तथा सूत्रों द्वारा निरूपित करने को ही रासायनिक समीकरण कह...